बिहिया: बहोरनपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से बाइक की डिक्की से 25 पीस अंग्रेजी शराब किया बरामद
Behea, Bhojpur | May 9, 2024 बहोरनपुर ओपी थाना अध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर बरसिंघा डेरा काली मंदिर के पास से एक बाइक की डिक्की से 25 पीस फ्रुटीनुमा 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस को देख मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया। पुलिस ने बाइक की डिक्की से बरामद 25 पीस 8 पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया है।