कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शीतला पटले तथा पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने स्टेडियम ग्राउंड पहुँचकर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की फाइनल रिहर्सल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अतिथियों की बैठक व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.