थाना क्षेत्र के मालूंगा गांव में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।हादसा उस समय हुआ जब किसान बिजली डीपी की अर्थिंग में पानी डाल रहा था,इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक किसान मालूंगा निवासी बताया जा रहा है, जो अपने खेत पर नियमित कृषि कार्य कर रहा था।डीपी की अर्थिंग में पानी डाल रहा था।