चरपोखरी: पसौर में स्वच्छता कर्मियों का भुगतान न होने से डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य बंद, लोगों को हो रही परेशानी #jansamasya
चरपोखरी प्रखंड के पसौर में डोर टू डोर कचरा उठाने का कार्य बंद हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों के द्वारा मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे के करीब बताया गया कि पसौर गांव में घर-घर तक कचरा उठाने का कार्य बंद हो गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी समस्या उठानी पड़ रही है। नली गली में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसके कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।