आबूरोड के सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर गेल इंडिया के पास मध्यरात्रि एक पैंथर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पैंथर सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।घटना की सूचना पर सदर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मृत पैंथर के शव को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय लाया गया