मेड़ता सिटी में किसान नेताओं व विधायक द्वारा एक दूसरे पर लगाए गए आरोपों के बाद रखी गई किसान चौपाल अब 25 जनवरी को मेड़ता के नगर पालिका सभागार में होगी। किसान नेता सुशील रियाड़ ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि वो कभी भी तैयार है और वो 25 जनवरी को इस चौपाल में पहुंचेंगे, उधर विधायक के भी आने की संभावना है।