बक्सर: खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के लिए बक्सर जिले की टीम को रविवार को करीब 5:00 बजे अपराह्न में रवाना किया गया।कबड्डी बालक अंडर 16 एवं फुटबॉल बालक अंडर 14 एवं 16 की टीम का चयन किया गया है। खिलाड़ियों को किट प्रदान कर रवाना किया गया।