डीएसआर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर हरिशंकर गंगवार के पुत्र शुभ गंगवार देर रात को अपनी कार में सवार होकर अपने घर बरेली जा रहे थे। कार को उनका ड्राइवर चला रहा था और शुभ गंगवार कार की पिछली सीट पर लेटे हुए थे आरोप है कि तभी देवरनिया थाना क्षेत्र के रिछा रोड पर सिंधौरा गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने कार बराबर में आकर तमंचे से फायर कर दिया।