कहरा: बनमा इटहरी पुलिस ने छापेमारी कर मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन,एसपी ऑफिस में प्रेसवार्ता कर SP ने दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Apr 11, 2024 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी हिमांशु ने प्रेसवार्ता आयोजित कर बनमा इटहरी पुलिस की छापेमारी में हुए मिनिगन फैक्टरी उद्भेदन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव स्थित महबूब आलम के घर पर छापेमारी में11अवैध हथियार,152जिंदा कारतूस के साथ अन्य सामग्री व उपकरण बरामद कर 3 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।