दलसिंहसराय: रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण किया गया
रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, बृहस्पतिवार 2:00 बजे प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने हेतु छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।