मौसम में बदलाव से बढ़ी हरी सब्जियों की कीमतें इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। मौसम में लगातार बदलाव और खेतों से कम आवक के कारण बाजारों में हरी सब्जियों की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर, बैगन, टमाटर, बिन्स, भिंडी से लेकर हरी मिर्च तक-हर सब्जी महंगी हो चुकी है। आम आदमी की थाली का संतुलन बिगड़ गया है।