हिलसा शहर में होली पर्व पारंपरिक अंदाज में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। होली की शुरुआत सुबह करीब 11:00 बजे सड़कों पर मिट्टी की होली के साथ हुई, जहां लोगों ने पारंपरिक रंगों के साथ मिट्टी और कीचड़ की होली खेलकर उत्सव की अनोखी परंपरा निभाई। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी बढ़-चढ़कर इसमें शामिल हुए और पूरा शहर होली के रंग में सराबोर नजर आया।