नीम का थाना: नीमकाथाना मे सैनिक को सम्मान दिलाने के लिए ग्रामीणों ने सदर थाने पर किया प्रदर्शन सम्मान मे निकाली तिरंगा रैली
नीमकाथाना सदर थाना अंतर्गत गणेश्वर के सेडूडा गांव के एयरफोर्स में टेक्नीशियन पद पर तैनात बलवीरसिंह राजपूत का बेंगलुरु में सड़क हादसे में निधन हो गया। सदर थाने के बाहर जवान को शहीद का दर्जा देने व जवान को सैनिक सम्मान के साथ अन्त्येष्टि करने के लिए प्रदर्शन किया गया। सैनिक के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली व राजकीय सम्मान से सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया।