मेड़ता: राजस्थान सरकार के रिप्लाई बजट में मेड़ता को मिला दो बड़ी सौगात, पशु चिकित्सालय बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत
Merta, Nagaur | Jul 17, 2024 राज्य सरकार के पूर्ण बजट के बाद रिप्लाई बजट में भी मेड़ता को दो बड़ी सौगातें मिली है। रिप्लाई बजट में मेड़ता के प्रथम श्रेणी राजकीय पशु चिकित्सालय को बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय यानी की पॉलिक्लीनिक में क्रमोन्नत किया गया है। वहीं समीप के डांगावास गांव स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय की सौगात मिली है।