बिलग्राम: मल्लावां में दिनदहाड़े किसान की जेब कटी, मंडी से गेहूं बेचकर लौटते समय ₹1,04,500 उड़ाए गए
Bilgram, Hardoi | Jan 23, 2026 मल्लावां थाना क्षेत्र में मंडी से गेहूं बेचकर घर लौट रहे एक किसान की दिनदहाड़े जेब काटकर अज्ञात जेबकतरे 1 लाख 4 हजार 500 रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार ग्राम पाठकपुरवा मजरा कुतवापुर निवासी राजेश अपने बहनोई रामलखन के साथ माधोगंज मंडी गए थे।