मूसानगर थाना क्षेत्र के मुसरिया गांव निवासी सुमित सोमवार की देर शाम करीब 8 बात बाइक से वापस घर जा रहा था। रास्ते में नगीना बांगर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पुखरायां लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।