लोहरदगा: सरस्वती पूजा-2025 के लिए जिला परिषद में शांति समिति की बैठक, एसपी ने दिए सुरक्षा निर्देश
लोहरदगा जिला परिषद कार्यालय स्थित सभाकक्ष में एसपी हारिस बिन की अध्यक्षता में रविवार शाम लगभग 3:30 सरस्वती पूजा-2025 को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। एसपी ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी हैं।