मोतिहारी: डीएम सौरव जोरवाल की अध्यक्षता में मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में जिला राजस्व शाखा की हुई बैठक
जिलाधिकारी सौरव जोरवाल की अध्यक्षता में मोतिहारी समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभा भवन में जिला राजस्व शाखा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा,प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा रश्मि सिंहा,अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना एवं सदर मोतिहारी,जिला भूअर्जन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण एवं सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता तथा अंचल अधिकारी उपस्थित थे।