अररिया जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के सहायक विद्युत अभियंता विकाश कुमार ने मंगलवार शाम 5 बजे के करीब प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है।बिजली कटौती का मुख्य कारण रेलवे द्वारा निर्माणाधीन 132 केवी हाई टेंशन ट्रांसमिशन लाइन का कार्य बताया गया है।