खरगोन जिले के हाईवे 347-सी पर बुधवार सुबह 10 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मामला ग्राम पानवा के पास का है, जहां चलते ट्रक से लोहे के पाइप सड़क पर गिर गए और पीछे से आ रही यात्री बस से टकरा गए। इस हादसे में बस में सवार दो यात्रियों को चोटें आई हैं।