नदबई के रेलवे फाटक के पास अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित क्षार-सूत्र चिकित्सा शिविर लगातार जनसेवा का माध्यम बना हुआ है। शिविर में अब तक विभिन्न रोगों से पीड़ित कुल 1080 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उपचार किया गया है। साथ ही सभी मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।