नूरसराय: प्रखंड कार्यालय के गेट के पास बेहोश मिली लड़की को पुलिस ने पहुंचाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
नूरसराय थाना क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय के गेट के पास बेहोशी की हालत में गिरी एक लड़की को इलाज के लिए पुलिस के द्वारा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे पहुंचाया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। इस मामले में नूरसराय थाना रजनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि प्रखंड कार्यालय के गेट के पास एक लड़की बेहोशी की हालत में गिरी हुई है उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।