नूरसराय: हिलसा मोड़ के पास दुकान में बैठे बुजुर्ग को दो अज्ञात लोगों ने गोली मारी
नूरसराय थाना क्षेत्र के नूरसराय बाजार स्थित हिलसा मोड़ के पास रविवार की दोपहर 3:30 बजे एक दुकान में बैठे बुजुर्ग को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी मौके पर ही पिस्तौल छोड़कर फरार हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान नूरसराय निवासी स्व. रामेश्वर प्रसाद के पुत्र सुरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है।