रामपुर: पनवडिया में तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में सीआईएसएफ पुलिस कर्मी की हुई मौत
Rampur, Rampur | Sep 7, 2024 थाना बिलासपुर क्षेत्र के ग्राम ऐरो निवासी मुकेश कुमार नोएडा में सीआईएसएफ पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है। छुट्टी पर घर लौट रहे थे। थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित पनवडिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सीआईएसएफ पुलिस कर्मी की मौत हो गई।