रायपुर थाने में मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे सीएलजी सदस्य के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक सीआई रमेश चंद मीणा के अध्यक्षता में आयोजित हुई।जिसमें आगामी त्यौहारों को लेकर चर्चा की गई।सीआई ने क्षेत्रवासियों से त्योहारों को शांति व सदभाव से मनाने की अपील की। इस दौरान सीएलजी सदस्य,सुरक्षा सखी पुलिस मित्र सहित कस्बे के गणमान्य लोग शामिल रहे।