बिल्हौर: शिवराजपुर विकासखंड के सैलहा ग्राम पंचायत में नून नदी के जीर्णोद्धार का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
कानपुर जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार दोपहर 2:00 शिवराजपुर विकासखंड का दौरा किया। उन्होंने सैलहा ग्राम पंचायत में नून नदी के जीणोद्धार कार्य का निरीक्षण किया नून नदी में 16 किलोमीटर कार्य होना है अभी तक सिर्फ 8:30 किलोमीटर ही काम हुआ है ।श्रमिकों को अब तक29 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है जिलाधिकारी ने सीडीओ दीक्षा जैन के कार्य की सराहनाकी ।