कानपुर: स्वरूप नगर पुलिस ने 151 खोए हुए मोबाइल उपभोक्ताओं को वापस किए, डीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी
कानपुर पुलिस का साहरनीय कार्य देख आम जनता के चेहरे पर दिखी मुस्कान। सीआर पोर्टल व यूपी कॉप के माध्यम से आम जनता ने खोए हुए मोबाइल फोन की थी शिकायत। पुलिस ने 151 मोबाइल फोन किए बरामद। मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार की कीमत 31 लाख रुपए बताई जा रही है।डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार 12बजे मोबाइल स्वामियों को बुलाकर उनके मोबाइल वापस किए।