एगारकुंड: बीसीकेयू ने सोमवार को गोपीनाथपुर कोलियरी के सामने आक्रोश रैली व जनसभा का किया आयोजन
एमडीओ मोड के नाम पर कोलियरियों को निजी मालिकों को सौंपने के विरोध में बीसीकेयू ने सोमवार को गोपीनाथपुर कोलियरी के सामने आक्रोश रैली व जनसभा का आयोजन किया. सभा को संबोधित करते हुए सीटू के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद तपन सेन ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के तमाम सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण कर रही है। कोल इंडिया में पहले शेयर बेचा गया ।