शुक्रवार को रात 9:30 बजे मवाना के फलावदा रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने कार में साइड मार दी । जिसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया । मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहला जाम खुलवाया फिर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। वही कार चालक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।