मोहनिया: भभुआ-मोहनिया पथ पर बाइक और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल, अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में कराया गया उपचार
Mohania, Kaimur | Oct 13, 2024 कैमूर जिले के भभुआ मोहनिया पथ पर बाइक और टेंपो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें टेंपो सवार और बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया । जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।