पडरौना: कुशीनगर कलेक्ट्रेट पर सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने 29 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर में सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन शुक्रवार दोपहर डीएम कार्यालय के माध्यम से सौंपा है। कर्मचारियों ने ज्ञापन के जरिए सरकार का ध्यान अपनी 29 सूत्रीय मांगों की ओर आकर्षित कराया। इसमें प्रमुख रूप से चार श्रम संहिताओं को निरस्त कर बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम 1976की मांग की।