चकाई: दिल्ली में जीत पर चकाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Chakai, Jamui | Feb 8, 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत से स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसको लेकर शनिवार की शाम चार बजे भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला किसान मोर्चा के महामंत्री शालिग्राम पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय के समीप जमकर जश्न मनाया और अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।