फतुहा: गौरीपुंडा नीमी पथ में पानी से भरी खाई में मिला एक अधेड़ का गोली लगा शव
Fatwah, Patna | Feb 8, 2026 गौरीपुंडा निमी पथ में पानी भरे खाई से एक अधेड़ का गोली लगा शव फतुहा पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद किया है। जहां शव मिला है उसके कुछ ही दूरी पर पुलिस को तीन खोखा और खून मिला है। फतुहा थानाध्यक्ष सदानंद साह,डीएसपी 1 अवधेश कुमार व फॉरेंसिक की टीम मामले की जांच में जुटी है। गोली सिर में मारी गई है। पुलिस विभिन्न माध्यमों से शव की पहचान कराने में जुटी है।