मांडू: कुजू ओपी क्षेत्र में होली पर्व को लेकर कुजू पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया
Mandu, Ramgarh | Mar 24, 2024 रामगढ़ के आरक्षी अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे के द्वारा रविवार को कुजूओपी क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। कुजूओपी प्रभारी दिगंबर पांडे ने आम जनों से होली का पर्व आपसी भाईचारगी और सौहार्द पुण वातावरण में मनाने की अपील की ।इस मौके पर पुलिस बल के जवान मुख्य रूप से उपस्थित थे।