मांडू: जिला नाई समिति के द्वारा स्टेप बाय स्टेप स्कूल के प्रांगण में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
Mandu, Ramgarh | Mar 23, 2024 शनिवार को रामगढ़ जिला नाई समिति के द्वारा स्टेप बाय स्टेप स्कूल के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया ।समारोह की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफेसर पूर्ण कांत कुमार ठाकुर व संचालन जिला सचिव लालचंद ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष प्रणीत कुमार ठाकुर के द्वारा किया गया। वही धन्यवाद ज्ञापन नूतन आनंद ठाकुर ने किया। सभी लोगों ने होली के गीत की प्रस्तुति की।