मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में दबंगों ने पूर्व प्रधान और उसके साथी के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव क्षेत्र के गांव मौजेपुर हविलिया निवासी राजेश यादव पुत्र बलबीर सिंह अपने साथी धिरी सिंह पुत्र जबर सिंह के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी रास्ते में दबंगों ने उनकी बाइक में टक्कर मारी और उसके बाद उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। दोनों लोग घायल हो गए दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।