सहजनवा वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सहजनवा क्षेत्र में बिना ट्रांजिट परमिट (टीपी) के आम की लकड़ी ले जा रही दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ा है। यह कार्रवाई वन दरोगा के नेतृत्व में की गई। इस मामले में लकड़ी ठेकेदार और वाहन चालक के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।