समस्तीपुर शहर को जल्द ही एक और आधुनिक पुल की सौगात मिलने जा रही है। शहर से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी पर मथुरापुर और मगरदही घाट के बीच नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है।इस स्थान पर करीब 75 वर्ष पुराने लोहे के पुल को अब पूरी तरह ध्वस्त किया जा रहा है।