फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लाक क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पुण्य स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय मेले तथा जहानाबाद क्षेत्र के बुढ़वा गांव में आयोजित धर्म संस्कार महोत्सव एवं विश्व महायज्ञ तथा मेले का शुभारंभ बुधवार को दिन में करीब 2:00 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने किया। इस मौके पर लोगों की भारी भीड़ रही।