पिंड्रा: ट्रांसपोर्ट नगर से प्रभावित किसानों की हुई पंचायत, सरकार व राहुल गांधी को दिया अल्टीमेटम
मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से पीड़ित बैरवन, करनाडाड़ी, मोहनसराय एवं मिल्कीचक के किसानों की पंचायत गुरुवार को मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के संरक्षक किसान नेता विनय शंकर राय "मुन्ना" की अध्यक्षता मे बैरवन में हुई। इसमें किसानों ने सरकार व विपक्षी नेता राहुल गांधी को अल्टीमेटम दिया।