देवसर: वरगवा में करंट लगने से किशोरी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बरगवां थाना क्षेत्र के हरबडिया गांव में बुधवार को करेंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधु शाह उम्र 17 वर्ष पिता श्रीलाल शाह, माता ललिता शाह निवासी हरबड़िया पोस्ट गोंदवाली, जिला-सिंगरौली बुधवार शाम रामकरण नामक व्यक्ति के खेत में गिरे आम को बीनने गयी थी। परिजनों के अनुसार आम के पेड़ के चारो तरफ झटका मशीन की बाड़ लगायी गयी थी।