कैंपियरगंज: कैंपियरगंज, पीपीगंज, जंगल कौड़िया सहित कई जगहों पर होली के पर्व पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर फेंका रंग
कैंपियरगंज पीपीगंज जंगल कौड़िया सहित तमाम जगहों पर एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाकर, रंग लगाकर होली के पर्व को धूमधाम से मनाया गया, इस दौरान कई जगहों पर होली को लेकर टोली भी निकाली गई, व इस टोली में दर्जनों सैकड़ो की संख्या में होली खेलने वाले लोग, शामिल रहे और एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए भी नजर आए।