थावे: थावे मंदिर परिसर की बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीएम पवन कुमार सिन्हा ने कहा- मंदिर को लेकर बरती जाएगी विशेष चौकसी
जिले के प्रसिद्ध थावे मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार के नालंदा जिले में शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ के बाद डीएम पवन कुमार सिन्हा ने थावे मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर कई निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी डीएम पवन कुमार सिन्हा ने मंगलवार की शाम 4 बजे प्रेस वार्ता कर दी।