खुरई: खजरा हरचंद के युवक का शव बाईपास रोड पर मिला, परिजनों ने जमीनी विवाद में हत्या का आरोप लगाया
Khurai, Sagar | Aug 10, 2025 शनिवार रात को खजरा हरचंद निवासी 27 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे बाईपास रोड पर मिला, शव को परिजनों ने अस्पताल में रखवाया, रविवार दोपहर लगभग 3 बजे शहरी थाना पुलिस ने मर्चुरी पहुंचकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया, शव परिजनों को सौंपा, परिजनों ने जमीनी विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया, फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जाँच में ले लिया।