सोमवार शाम 4:00 बजे तक महाराजगंज जिले मे सोमवार को मौसम ने अपना अलग रंग दिखाया। सुबह धूप निकलने के बावजूद कोहरे ने उसकी गर्माहट को दबा दिया और दोपहर तक दोनों का ही प्रभाव बना रहा। दोपहर बाद कोहरे से थोड़ी राहत मिली, लेकिन यह ज्यादा देर तक कायम नहीं रही।अचानक चली पछुआ हवाओं ने गलन और बढ़ा दी। तापमान धूप के बावजूद 12 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुँच पाया, जिससे लोग