पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व मे 16 फरवरी से 18 तक होगी प्रदेश व्यापी गिद्धों की गणना फील्डडायरेक्टर बृजेंद्र झा ने दी जानकारी।
Panna, Panna | Feb 8, 2024 संपूर्ण मध्य प्रदेश में एक साथ गिद्ध गणना करने के उद्देश्य से दिनांक 16 फरवरी 2024 से 18 फरवरी 2024 तक समस्त संरक्षित क्षेत्र एवं अन्य वन क्षेत्र में एक साथ गिद्धों की गणना की जाएगी पन्ना टाइगर रिजर्व में भी गणना का कार्य 16 फरवरी से 18 फरवरी तक प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना के साथ ही सूर्योदय से प्रातः 8:00 बजे तक संपन्न किया जाएगा।