रजौन: रजौन ब्लॉक के पुराने प्रखंड व अंचल कार्यालय के खंडहर भवन में लगी आग, अफरा-तफरी मची
Rajaun, Banka | Apr 23, 2025 बुधवार शाम करीब 6:00 रजौन ब्लॉक स्थित पुराने प्रखंड और अंचल कार्यालय के खंडहर नुमा भवन में अचानक आग लग गई । आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं फैल गया । आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन अंदर रखे जलावन और अन्य सामानों के कारण आग तेजी से फैल गई ।