रजौन: मोरामा गांव के वार्ड नंबर चार में नाले के निर्माण के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया, ग्रामीणों ने किया विरोध
Rajaun, Banka | Apr 21, 2025 रजौन प्रखंड के मोरामा गांव के वार्ड नंबर चार में जेसीबी से खुदाई कर नाला निर्माण कार्य अधूरा छोड़ देने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है । 15 दिन पहले जेसीबी से खुदाई कर नाला बनाने का काम शुरू हुआ था । लेकिन खुदाई के बाद काम रोक दिया गया ।सोमवार की संध्या करीब 4:30 वार्ड नंबर चार के दर्जनों ग्रामीणों ने नाला निर्माण के पास विरोध प्रदर्शन किया।