गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया शहर के माडनपुर से निकली भव्य शिव बारात, भक्तिमय हुआ माहौल, रात्रि में होगा विवाह
महाशिवरात्रि के अवसर पर गया शहर के माडनपुर से रविवार को रात 8:00 बजे निकली भव्य शिव बारात ने पूरे इलाके को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। हर-हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से पूरा गया शहर गुंजायमान हो उठा। मार्ग के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूलों।