भटवाड़ी: धराली आपदा के 35 दिन बाद गंगोत्री धाम में पहली बार यात्रियों के पहुंचने से लौटी रौनक, यात्रियों ने किए मां गंगा के दर्शन
धराली आपदा व अतिवृष्ट से भटवाड़ी से लेकर धराली तक गंगोत्री हाईवे जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिस कारण गंगोत्री धाम की यात्रा पर विराम लग गया था। जिला प्रशासन और बीआरओ लगातार हाईवे खोलने के प्रयास में जुटा रहा। प्रशासन और बीआरओ की इस सफलता की बदलौत गंगोत्री हाईवे धाम तक खुल सका है।